फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, छत से गिरा युवक

Thu, 01 Jun 2023 02:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 24 घंटे में दो सड़क हादसों में दो लोगों ने जान गंवाई। वहीं, पांढुर्णा में एक युवक छत से गिरा और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तामिया के पास हुए सड़क हादसे में दिनेश पिता समरलाल भलावी (20) बुरी तरह जख्मी हुआ था। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए चंद्रप्रसाद पिता सुरेश बुनकर (21) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में रखा है।

विज्ञापन


छत से गिरे युवक की मौत
ग्राम मारूड में वैवाहिक समारोह में आए एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुलताई तहसील के ग्राम आठनेर का रहने वाला राहुल पिता आनंद उईके ( 19 ) ग्राम मारूड में अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में आया था। मंगलवार की रात सभी रिश्तेदार मकान की छत पर सो रहे थे। इस दौरान रात करीब तीन बजे राहुल छत से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें