फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ANUPPUR: गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Wed, 13 Jul 2022 07:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर से दुखद खबर सामने आई है। तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना एरिया के कुरिहाटोला गांव में बुधवार दोपहर तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे और नहाने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के कुरिहाटोला गांव निवासी रामप्रसाद कोल का बेटा आयुष (6 साल), दामोदर कोल की चार वर्षीय बेटी सरस्वती और लक्ष्मी पोखर में नहाने के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि कुरिहाटोला और पकरिया गांव के बीच खेत में गड्ढे बने हुए हैं। पोखर के गड्ढे में भरे जल में डूबने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना कोतमा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें