फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमच में हादसा: राजस्थान से शादी समारोह में शामिल होने आए तीन बच्चों की डूबने से मौत, तालाब पर नहाने गए थे

Wed, 17 May 2023 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच में तीन  बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक राहगीर ने बच्चों को डूबते देखा तो लोगों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद मौके पर जमा हुए भीड़ ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन
परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपलिया में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे परिवार के साथ यहां शादी में आए हुए थे। परिवार शादी में था और बच्चे नहाने के लिए बिना बताए तालाब पर चले गए और गहरे पानी में जाने से हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है। ये राजस्थान के कपासन के रहने वाले हैं और पिपरिया में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे में अफजल हुसैन (13), अरबाज खां (13), फरहान खां (12) की मौत हुई है। इनके परिवार के सदस्य मायरा लेकर शादी में आए थे और बच्चे हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि एक बच्चा गहरे पानी में चला गया था। उसे बचाने के लिए दो बच्चे गए तो वह भी डूब गए। इस दौरान एक राहगीर ने बच्चों को डूबते देखा तो लोगों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद मौके पर जमा हुए भीड़ ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को लेकर नीमच के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों को पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीएसपी फूलसिंह परस्ते ने बताया कि ग्राम बाघ पिपलिया में यासीन खान के यहां शादी समारोह था। इसमें राजस्थान के कपासन स्थित बुद्धा खेड़ा रेलवे स्टेशन के पास निवासरत परिवार शामिल होने आया था। उनके तीन बच्चे शादी ग्राम बाग पपिया स्थित तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान डूबने से इनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्चों को जिला अस्पताल लाए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें