फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में डूबा दलित छात्र, स्कूल के हैंडपंप से पानी पीना था मना

Thu, 10 Mar 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्कूल के शिक्षकों पर लगा भेदभाव का आरोप
  • पांच शिक्षकों को किया गया निलंबित
  • स्कूल का कहना अपने आप गिरा कुएं में
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है राज्य के दमोह जिले के खमरिया कलां गांव में स्कूल के हैंडपंप से पानी पीने पर एक दलित छात्र को पानी मांगने पर कुएं में धकेल दिया गया। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उक्त छात्र को स्कूल के हैंडपंप से पानी पीने के लिए मना किया गया था। लेकिन बात न मानने पर सजा के रूप में उसे कुएं में धक्का दे दिया गया। 

मामला बीते मंगलवार का बताया जा रहा है। मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य सहित पांच शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। स्‍थानीय पंचायत सदस्य मनीष बागरी ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्र वीरन अहिरवार का प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एक जांच कमेटी का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का कहना पानी निकालते समय खुद गिरा कुएं में

पीड़ित छात्र के भाई सेवक ने बताया कि जब वीरन मिड डे मील खाने के बाद पानी पीने के लिए स्कूल के हैंडपंप पर गया तो स्कूल के शिक्षकों ने उसे बाहर कर दिया। सेवक भी उसी स्कूल में पांचवी का छात्र है। 
इसके बाद जब वीरन रस्सी लगी एक बोतल से कुएं से पानी निकालने का प्रयास कर रहा था तब उसका नियंत्रण बिगड़ा और वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूर्व में स्कूल के काफी छात्र-छात्राओं ने स्‍थानीय पंचायत में इस बात की शिकायत की थी कि उनसे जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। हालांकि दमोह के जिला कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने जाति आधारित भेदभाव के आरोपों से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें