फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसेन में चोरों का धावा: चार घरों के ताले चटकाए, नगदी सहित जेवरात और बच्ची की गुल्लक भी फोड़कर ले गए रुपये

Wed, 23 Mar 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन के सांची रोड स्थित कवर्ड कॉलोनी शीतल सिटी में सूने मकानों में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर जेवरात सहित नकदी चुरा ली। एक घर से बच्ची की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
ताला तोड़ने की घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन शहर में एक बार फिर चोरों ने धावा बोल दिया है। शहर के सांची रोड स्थित कवर्ड कॉलोनी शीतल सिटी में सूने मकानों में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर जेवरात सहित नकदी चुरा ली। एक घर से बच्ची की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को रायसेन शहर की सांची रोड स्थित शीतल कॉलोनी के चोरों द्वारा चार घरों के ताले तोड़े गए। शिक्षक रवि हजारी, आशा हजारी 13 तारीख से बेगमगंज गए थे। जब सुबह पड़ोसी द्वारा बताया गया कि आपके घर के ताले टूटे हैं तो वे घर आए। उनके आने के पहले ही एसडीओपी आदिति भावसार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थीं। पुलिस के साथ अंदर गए तो देखा कमरों के ताले टूटे हैं। सामान बिखरा पड़ा था, वहीं सोना-चांदी के जेवरात और 15 हजार नकदी गायब है। यहां तक कि चोरों ने बच्ची की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। फोड़कर रुपये निकाल लिए।

इसी कॉलोनी मैं रहने वाले रोजगार सहायक सचिव रितेश यादव के मकान में भी चोरों ने धावा बोल दिया। इनके घर से भी नकदी सहित सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। जीएल शाक्य के मकान में किराए से रह रहे सांची बौद्ध यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी कुछ दिनों से बाहर थे। सुबह आकर उन्होंने देखा तो घरों के ताले टूटे पड़े थे, इनके यहां से भी चोर एक सोने का 14 तोले का मेडल चुरा ले गए। इस कॉलोनी में पहली बार इतने सारे घरों की चोरी होने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनाइजर द्वारा मेंटेनेंस का पूरा पैसा जमा कराने के बाद भी कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं कॉलोनी में लगे कैमरे भी बंद हैं, वहीं बाउंड्रीवॉल भी टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें