किसी भी बड़े अभियान में नंबर-1 बनना जहां गर्व की वजह होती है तो वहीं दूसरी ओर उस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति भी छुपी होती है। ऐसा ही है स्वच्छता के मामले में देश के नंबर वन बने शहर इंदौर की सफलता की इस कहानी के पीछे।
ये भी पढ़े: #SwachhSurvekshan2017 देश का सबसे साफ शहर बना इंदौर, यूपी का गोंडा गंदगी में आगे
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर की रैकिंग में पहला मुकाम हासिल हुआ है। वहीं राज्य की राजधानी भोपाल इस लिस्ट में नंबर दो पर काबिज है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे बड़े शहर इंदौर की इस उपलब्धि पर मुंह ताक रहे हैं।
ये भी पढ़े: स्वच्छ शहरों की सूची में राजस्थान के शहर ढूंढते रह जाओगे
इंदौर शहर की कड़ी मेहनत और प्रशासन के दृढ़ संकल्प ने इसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में नंबर वन का ताज दिलाया है। आपको बता दें कि इंदौर वही शहर है जो कि 2011-12 में इस श्रेणी में 61वें पायदान पर था। वहीं 2016 यानि पिछले साल इस शहर को इस श्रेणी में 25वां स्थान मिला। अब शहर की बदली तस्वीर ने इंदौर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन शहर बना दिया है।
Congrats top 3 cleanest cities #Indore, #Bhopal, #Visakhapatnam. #CleanIndia is an integral part of making a #NewIndia #SwachhSurvekshan2017 pic.twitter.com/fi4gvy06UY
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) May 4, 2017