फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ के जैन मंदिर से दानपेटी से चोरी का मामला: सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2026 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के श्रीजी कॉलोनी स्थित जैन मंदिर से दो नकाबपोश चोर दानपेटी चुराकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। दानपेटी में 50 हजार रुपये से अधिक नकदी होने का अनुमान है। पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मऊचुंगी रोड स्थित श्रीजी कॉलोनी के जैन मंदिर में बुधवार रात दो अज्ञात नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में घुसे और वहां रखी दानपेटी चुराकर फरार हो गए। घटना का पता गुरुवार को उस समय चला, जब मंदिर समिति ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची।

सीसीटीवी में दानपेटी ले जाते दिखे चोर

विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों नकाबपोश चोर दानपेटी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। जैन समाज के लोगों के अनुसार, चोरी हुई दानपेटी की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। दानपेटी को पिछले करीब तीन महीने से खोला नहीं गया था, ऐसे में उसमें 50 हजार रुपये से अधिक नकदी जमा होने का अनुमान है।

पढ़ें: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र

डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। इससे पहले चकरा रोड स्थित ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर, बजाज की बगिया स्थित हनुमान मंदिर और रेलवे पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

एसडीओपी राहुल कटरे ने कहा कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के इलाके में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें