फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: अनैतिक संबंध के चलते युवक की हत्या, हत्यारे ने खुद भी फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Jul 2022 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

छिंदवाड़ा जिले के तिगांव के एक युवक की बैतूल के सारणी में हत्या होने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या करने वाले आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। हत्या की वजह दोनों के बीच अनैतिक सम्बंधों को बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तिगांव के एक युवक की बैतूल के सारणी में हत्या होने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या करने वाले आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। हत्या की वजह दोनों के बीच अनैतिक सम्बंधों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों के बीच अनैतिक सम्बंध के चलते विवाद हुआ था। सारणी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे के मुताबिक मृतक तिगांव निवासी नितिन पिता मनोहर लोखंडे हैं, जिसके हत्या उसके ही दोस्त छिंदवाड़ा निवासी हरिओम पिता सेवक चौरे ने की हैं। वहीं, आरोपी हरिओम ने भी डर के चलते पेड़ पर आत्महत्या कर ली। 

जिस रस्सी से हत्या की, उसी से लगा ली फांसी
आरोपी मृतक हरिओम ने नितिन की रस्सियों से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसी रस्सियों से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल से रस्सी जब्त की है। वहीं, मृतक नितिन के नानी तिगांव निवासी अनुसया पति नारायण तायवड़े ने मृतक नितिन की पहचान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें