फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में हीरो बनने के लिए किया युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र से अपहृत किए गए छात्ररामेंद्र गुर्जर का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों से फिरौती की रकम 16 लाख रुपये भी बरामद हुए। हालांकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


बदमाशों ने पुलिस को बताया कि छात्र का अपहरण फिल्मों में अपना करिअर बनाने के लिए पैसों की जरूरत के मद्देनजर किया था। अपहर्ता कुछ छोटी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गत दो फरवरी को देहली पब्लिक अकादमी स्कूल के पांच वर्षीय छात्ररामेंद्र गुर्जर का अपहरण करने वाले सतीश गुर्जर और उसके साथी बादल दुबे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

फिरौती की रकम 16 लाख रुपये भी बरामद

सतीश इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड था। उन्होंने बताया कि आरोपी बॉलीवुड में भाग्य आजमाना चाहते थे। वे अर्जुन नागर की आने वाली फिल्म ‘यंगस्टर’ में अच्छा रोल चाहते थे। इसी के लिए पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने अपहरण कर पैसे हासिल किए।

इन पैसों से उन्होंने अर्जुन नागर की फिल्म के शेयर भी खरीदे हैं। पुलिस अब अर्जुन नागर को भी पूछताछ के लिए लाएगी।  सतीश के साथ बादल दुबे भी रुपहले पर्दे पर किस्मत आजमाना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें