फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सड़क पर आया गुस्सा: भोपाल में कार चालक युवक को बाहर निकाल जड़ा थप्पड़, देखती रही पुलिस  

Sun, 13 Feb 2022 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे पर महिला ने कार चालक को बाहर निकाल कर थप्पड़ जड़ दिया। कार चालक युवकों ने कार साइड में ली तो महिला से कार टच हो गई थी। इस बात पर महिला गुस्से में कार चालक पर भड़क गई और उसे अपशब्द भी कहे। 
विज्ञापन
भोपाल: कार चालक से लड़ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे पर महिला ने कार चालक को बाहर निकाल कर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी देखते रहे। कार चालक युवकों ने कार साइड में ली तो महिला से कार टच हो गई थी। इस मामले में यातायात पुलिस के डीसीपी हंसराज सिंह ने कहा कि मामले में कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। यदि शिकायत दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


भारत टॉकीज के पास शनिवार सुबह 11.30 बजे ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह अपने सह कर्मियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक कार चालक युवक ने अपनी कार को एकदम से साइड लेकर रोका। तभी बगल से जा रही महिला से कार टच हो गई और वह भड़क गई। इसका किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। इसमें महिला युवक को बाहर निकलने के लिए धमकी देती दिख रही है। युवक के बाहर निकलने पर उसे धक्का देती और एक थप्पड़ जड़ देती है। महिला वीडियों में कहते दिख रही है कि देख के नहीं चलाता। तेरे घर में मां बहन नहीं है। अंत में महिला अपशब्द कहते हुए चली जाती है। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी देखती रही। 

यातायात पुलिस के डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत देता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें