पुलिस वालों का रिश्वत लेना तो आम बात है लेकिन जब वो अपने जूनियर को इसके लिए टिप्स भी देने लगे तो फिर पूरे विभाग की निष्ठा पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता है।
मध्यप्रदेश में एक इंस्पेक्टर ने ऐसा ही कारनामा किया है कि वो हर तरफ चर्चाओं में आ गए हैं। पुलिस भर्ती में एक कांस्टेबल के मेडिकल के दौरान खुद उससे रिश्वत की डिमांड करने वाले इंस्पेक्टर उसे भी रिश्वत लेने की सीख दे रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर विजय कांत शुक्ला का यह टेप दो साल पुराना है। जब वो साल 2013 में एक कांस्टेबल के मेडिकल के दौरान उससे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी ने अब इस संबंध में टेप प्रस्तुत कर उनके खिलाफ शिकायत की है।