फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शिक्षिका ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कारण तलाशने में जुटी

Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शिक्षिका के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो सकेगा।
विज्ञापन


टीआई शशि विश्वकर्मा के मुताबिक छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका गीता मंहगिया (45) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है, वहीं वह अपने भाइयों के साथ ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि रात में वह रोज की तरह अपने कमरें में सोने चली गई थी, सुबह जब उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़़कर बाहर निकाला गया, वहीं मामले की पुलिस को सूचना दी गई है। 

सारे मामले को लेकर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की। वह नगर के ही शासकीय स्कूल में रोजाना पढ़ाने जाती थी, वहीं परिवार में भी कोई अनबन नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें