फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कम नहीं हुआ ब्लैक फंगस का खतरा, मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में 40 दिनों में 49 मौतें 

Tue, 22 Jun 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंदौर

सार

कोरोना के चलते मध्यप्रदेश में भी म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आ रहे हैं। इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल में बीते दिनों 614 मरीज पहुंचे।  
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में बीते 40 दिनों में 49 मौतें इस खतरनाक संक्रमण से हो चुकी हैं।  

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां ब्लैक फंगस के 614 मरीज भर्ती किए गए थे। इनमें से 283 को छुट्टी दे दी गई, जबकि 49 की मौत हो गई। अभी 282 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि ये मरीज प्रदेश के विभिन्न इलाकों से लाए गए थे।  

डॉ. दीक्षित ने बताया कि अधिकांश मरीजों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, इसलिए ज्यादा मौतें हुईं। फिर भी एमवायएच में इस घातक फंगल संक्रमण से मृत्युदर 8 प्रतिशत ही रही, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह 40 से 50 फीसदी तक रही।  
विज्ञापन


241 में कोरोना के बाद संक्रमण हुआ एमवायएच में बीते 40 दिनों में 580 संक्रमितों की सर्जरी की गई। वर्तमान भी भर्ती 282 मरीजों में से चार कोविड-19 संक्रमित हैं, जबकि 241 मरीजों को कोरोना से उबरने के बाद यह संक्रमण हुआ। हालांकि ब्लैक फंगस के 37 ऐसे संक्रमित मिले हैं, जिनका कोरोना का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

डॉ. दीक्षित ने कहा कि हमारा मानना है कि ये लोग कोरोना संक्रमित होकर एसिम्टोमैटिक रहे होंगे। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि यहां पहला ब्लैक फंगस मरीज 13 मई को भर्ती हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें