फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बदमाशों ने पुलिसवाले से मांगे शराब के लिए पैसे, नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

ट्रैफिक पुलिस आरक्षक सुरेंद्र सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घूमने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने इनकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
कटनी जिले में बदमाशों ने एक पुलिसवाले को बेरहमी से पीट दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में बदमाशों ने एक पुलिसवाले को बेरहमी से पीट दिया। पहले उससे शराब पीने के पैसे मांगे, नहीं देने पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है। बाद में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के झिंझरी इलाके का है। ट्रैफिक पुलिस आरक्षक सुरेंद्र सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घूमने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने इनकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सिर में चोट आई। कई टांके आए हैं। गोंड ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक को वह पहचानता था जो उसे हमेशा जातिगत तौर से परेशान किया करता था। बाद में अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।  

सुरेंद्र ने बताया कि वह यातायात प्रभारी की गाड़ी चलाता है। बदमाश भी जानते थे, बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। घटना से बदमाशों के बढ़ते हौसलों का पता चलता है। वहीं सीएसपी विजय प्रताप ने बताया कि आरक्षक सुरेंद्र सिंह गोंड से झिंझरी इलाके में कुछ लोगो ने मारपीट के मामले में अजाक थाने पर एफआईआर दर्ज हुई है। माधवनगर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। मारपीट करने वालों में असुदा आडवाणी, बिन्नू आडवाणी, अनिल बाधवानी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें