फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू में देखी फिल्म, बोले- सच्ची पीड़ा देखकर मन व्यथित हुआ

Sat, 19 Mar 2022 05:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को जम्मू में कश्मीरियों के साथ फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखी। वे मां वैष्णों देवी के दर्शन करने जम्मू गए हुए थे। वहीं पर उन्होंने फिल्म देखने का कार्यक्रम भी बना लिया। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को जम्मू में कश्मीरियों के साथ द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म देखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। वे मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू गए हुए थे। उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि कश्मीरी पंडितों के संघर्ष की सच्ची कहानी देखकर मन पीड़ा से व्यथित हो गया। 
विज्ञापन


मिश्रा ने जम्मू के वेव मॉल में द कश्मीर फाइल्स देखी। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। दरअसल, इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार कोशिशि कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह फिल्म देखें। इसके लिए फिल्म को टैक्स फ्री भी किया गया है। पुलिसकर्मियों को भी यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने का फैसला किया गया है। मिश्रा ने कमलनाथ और कांग्रेस विधायकों को भी फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा था कि उन्हें वास्तविकता जानना चाहिए।  
 
सीएम ने अपने मंत्रियों की टीम के साथ देखी फिल्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों अपने मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। वही, कांग्रेस ने इस फिल्म को नफरत को बढ़ावा देने वाला बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिल्म को लेकर आरएसएस और भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा था कि आरएसएस का एकमात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंसा को उकसाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकना है। 
विज्ञापन


पंडितों के बेघर होने की कहानी
विज्ञापन

अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को बेघर करने की कहानी दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें