फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: चालू लाइन में पोल पर चढ़कर सुधार रहा था फॉल्ट, करंट लगने से एमपीईबी हेल्पर की मौत

Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मामला छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम गुटेरा का है। ठेका कर्मचारी 32 वर्षीय संतोष ताराम पोल पर चढ़ा था। उसने ग्ल्बस पहने थे। लेकिन उसे करंट लग गया और वो वहीं लाइन से चिपक गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पोल पर चढ़कर लाइन सुधार रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। देर तक शव खंभे पर लटका रहा। मामले में एमपीईबी की लापरवाही सामने आई है। चालू लाइन में ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ा दिया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है, साथ ही जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम गुटेरा का है। गुरुवार दोपहर दो बजे गांव में लाइन में कुछ फाल्ट हो गया है। जिसे सुधारने के लिए एमपीईबी में आउटसोर्स के रूप में कार्य करने वाले ठेकेदार के कर्मचारी 32 वर्षीय संतोष ताराम पोल पर चढ़ा था। उसने ग्ल्बस पहने थे। लेकिन उसे करंट लग गया और वो वहीं लाइन से चिपक गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। 

नीचे खड़े लोगों ने देखा तो शोर मचाया और कंपनी के अन्य लोगों को सूचना दी। काफी देर तक शव वहीं लटका रहा। बाद में टीम पहुंची और लाइन बंद कर उसे नीते उतारा।  हादसे के बाद म़ृतक के परिजनों ने इस मामले की उचित जांच की बात कही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्मचारी को ऊपर चढ़ाने से पहले लाइन क्यों बंद नहीं की। साथ ही सुरक्षा के उचित संसाधन क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें