फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने नए राजनीतिक दल बनाने का एलान किया, 2023 में 230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 04 Aug 2022 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने अपना नया राजनीति दल बनाने का एलान किया है। उन्होंने आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। 
विज्ञापन
वरदमूर्ति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक और राजनीतिक दल की एंट्री हो गई है। आगामी चुनाव में प्रदेश की सभी 230 सीटों पर ये दल चुनाव लड़ेगा। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने नया राजनीति दल बनाने का एलान किया है।
विज्ञापन


वरदमूर्ति मिश्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे नया राजनीति दल बनाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेंगे। मिश्रा ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से प्रदेश में शासन कर रही है, लेकिन आज भी किसान बदहाल है। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिखा की स्थिति भी ठीक नहीं है।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 3.12 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। जबकि सरकार का कुल बजट ही 2.90 लाख करोड़ है। प्रदेश पर अपने बजट से ज्यादा कर्ज है। सरकार वर्तमान में जो कर्जा ले रही है, उससे केवल ब्याज ही चुकाया जा सकता है। इससे बड़ी सरकार की कोई नाकाम नहीं हो सकती है। मिश्रा ने कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें