फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंगरौली में पिता बच्चे का शव बाइक की डिक्की में रखकर पहुंचा कलेक्टोरेट, जानें क्या है मामला

Wed, 19 Oct 2022 02:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में एक मजबूर पिता को न्याय पाने के लिए अपने मृत बच्चे के शव को बाइक की डिक्की में रखकर आना पड़ा। कलेक्टर ने परेशान पिता को हरसंभव करने का आश्वासन दिया है साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
कलेक्टर ऑफिस में बच्चे के शव लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। नवजात बच्चे की मौत के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो पिता उसका शव बाइक की डिक्की में रखकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया। कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दो दिन पहले का सिंगरौली का है। बताया गया कि दिनेश भारती अपनी पत्नी मीना भारती की डिलीवरी कराने के लिए उसे सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर आया था। आरोप है कि यहां की डॉक्टर ने उन्हें निजी क्लीनिक जाने की सलाह दी, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद जब पता चला कि बच्चे की मौत गर्भ में ही हो चुकी है तो जिला अस्पताल में ही डिलीवरी करवाई गई। 

मां को जब बच्चा मृत पैदा होने की बात बताई तो उसकी हालत और बिगड़ गई। पति दिनेश भारती ने जैसे-तैसे उसे संभाला। परिजनों ने गांव लौटने के लिए अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की गुहार लगाई ताकि वे समय पर बच्चे का अंतिम संस्कार कर सकें, लेकिन किसी कारणवश एंबुलेंस नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


सभी तरफ से परेशान पिता दिनेश भारती ने मृत बच्चे का शव एक पॉलिथीन में डालकर बाइक की डिक्की में रख लिया और सीधा कलेक्टर ऑफिस पहुंच गए। जहां बच्चे को बाइक की डिक्की से निकालने का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल होकर यहां की दुर्दशा को बयां कर रहा है। दिनेश भारती ने कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को सारी बात बताई। कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीणाने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने ये भी कहा है कि दिनेश भारती ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने डॉक्टर पर पांच हजार रुपये लेने की बात कही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें