भोपाल में 26-27 मार्च को होगा जिफलिफ का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में 26 और 27 मार्च की शाम को GIFLIF कॉमेडी एंड म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस साल कार्यक्रम एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव इन सिनेमा में आयोजित होगा। 26 मार्च को शाम 5:00 बजे से और 27 मार्च को शाम 6:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बीते साल जिफलिफ की ओर से ड्राइव इन म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था। इसकी सफलता को देखते हुए इस साल संस्था ने जिफलिफ यूथ फेस्ट का आयोजन करने का फैसला किया है। कॉमेडी एंड म्यूजिक फेस्ट भी जिफलिफ यूथ फेस्ट का हिस्सा होंगे।
हिमांशु-प्रज्ञा सुनाएंगे दस्तागोई के किस्से
जिफलिफ आयोजन में इस साल कॉमेडी, किस्सागोई और इंडी म्यूजिक का कॉम्बिनेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे देखकर दर्शक झूमने-गुदगुदाने पर मजबूर हो जाएंगे। कार्यक्रम में इस साल हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा दास्तानगोई सेगमेंट में किस्से सुनाएंगे। वहीं 'मुझे कल की चिंता नहीं, मुझे तो डर है परसों का' जैसी लाइन सुनाकर कई मंचों से कॉमेडी के पंच बरसा चुके रवि गुप्ता अपनी क्लीन कट कॉमेडी से लोगों को हंसाने आ रहे हैं।
पीयूष मिश्रा बैंड के साथ देंगे प्रस्तुति
जिफलिफ की शानदार शाम की शुरुआत 6 इंडी म्यूजिक बैंड लाइव संगीत से होगी। जाने माने अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा और उनका बैंड बल्लीमारान यहां प्रस्तुति देगा। इसके अलावा 'अग्नि: द रॉक बैंड' भी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करने के लिए मौजूद होगा। दर्शक कार्यक्रम के लिए टिकट www.GIFLIF.in की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। एमपी टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम व्हाइट वॉल्स मीडिया की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।