फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: परिवार के साथ घूमने निकले शख्स की कार में लगी आग, धूं-धूं कर जली, वीडियो आया सामने

Sat, 09 Dec 2023 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Road Accident in Katni: कटनी जिले में एक बार फिर चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां पूरी कार आग का गोले का रूप धारण कर ली थी। हालांकि गनीमत ये रही कि वक्त रहते गाड़ी में सवार शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे को गाड़ी से बाहर निकाल लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि न हो सकी।
 
विज्ञापन
परिवार के साथ घूमने निकले शख्स की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझरी चौकी अंतर्गत आने वाले दद्दा धाम के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ घूमने निकले संजीव कुमार श्रीवास्तव की कार में अचानक शॉर्ट सर्किट की आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक पूरी कार में आग फैलने लगी।

विज्ञापन


कार पूरी तरह जलकर हुई खाक
आनन-फानन में संजीव श्रीवास्तव ने अपनी बच्ची और पत्नी को कार से सुरक्षित बाहर निकालकर दूर खड़े हो गए और मामले की जानकारी माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता को दी। जिसके बाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। वहीं सड़कों से निकल रहे राहगीरों ने जलती कार का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


कटनी से नारायण गुप्ता की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें