फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: भू-माफिया पर प्रशासन सख्त, 150 करोड़ की 23 हेक्टेयर भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Sat, 07 Jan 2023 07:07 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

शहर और इसके आस-पास मुख्य मार्ग की भूमि पर भू-माफिया के बढ़ रहे कब्जे को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना रखा है। जहां-जहां इन जमीनों पर कब्जा मिल रहा है प्रशासन जेसीबी लेकर तुरंत कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
कार्रवाई करने पहुंचा प्रशासनिक अमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर सहित आसपास की कीमती जमीनों को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम एक बार फिर से छेड़ दी है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की उपस्थिति में प्रशासन का अमला सनावदा, सेजावता सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में माफियाओं के कब्जे से जमीनों को मुक्त कराने पहुंचा।

विज्ञापन


प्रशासन की तीन टीमों ने कार्रवाई कर 150 करोड़ की लगभग 23 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यह सारी भूमि शहर और इससे लगकर मुख्य मार्ग की है। प्रशासनिक अमले की कार्रवाई की शुरू होते ही कलेक्टर सूर्यवंशी स्वयं मौके पर पहुंचे।

कब्जे वाली जमीन पर की जा रही खेती
माफिया द्वारा कब्जे में ली गई उक्त जमीन पर उनके नुमाइंदों द्वारा खेती करके उस पर पैदा होने वाली फसल को बेचकर लाभ कमाया जा रहा था। प्रशासनिक अमले द्वारा सभी जमीनों की जानकारी जुटाने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जेसीबी लेकर तीनों स्थानों पर टीम पहुंची और फसलों को उखाड़कर जमीन पर फिर से कब्जा लिया।
विज्ञापन


रतलाम में प्रशासन भू माफिया के साथ ही गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 150 करोड़ से अधिक कीमत की शासकीय भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त करा कर फिर से अपने कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के नुमाइंदे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें