फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : इंदौर में मास्क नहीं पहनने पर अस्थाई जेल में जाना होगा, डीआईजी ने दी जानकारी

Sat, 03 Apr 2021 07:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

  • मध्यप्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है
  • इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही
विज्ञापन
इंदौर में कोरोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है। इंदौर के डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग मास्क और कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है। सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करें। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन


बता दें कि इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में 708 लोग संक्रमित मिले, वहीं इस दिन सिर्फ 3867 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण की दर 18.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके पहले सिर्फ अप्रैल-2020 में ही संक्रमण दर इतनी ज्यादा रही थी। शुक्रवार को इस खतरनाक वायरस की वजह से शहर में चार मौत भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें