फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर किशोरी की हत्या

Tue, 17 Dec 2013 03:55 PM IST
मुरैना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे में चार लोगों ने ट्रेक्टर पर अपने परिजनों के साथ जा रही किशोरी की निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने लडकी के पिता और ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात हुई इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और चारों सगे भाई हैं।

कुछ समय पहले किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज कराया था। लड़की को आरोपियों ने कल रात कस्बे के पास ट्रेक्टर से खींचा और बेरहमी से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वह अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ बाजार से लौट रही थी। दोनों घायलों को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मानपुर बल्ला गांव में रहने वाले रामविलास गोस्वामी अपनी बेटी सपना 17 वर्ष और पत्नी रामदेई के साथ कल जौरा में फसल बेचने के लिए आए थे।

कल रात लगभग नौ बजे जब वह ट्रैक्टर से वापस गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में कांता वेयर हाउस के पास पहले से मौजूद गांव के ही चार सगे भाइयों राकेश, पवन, अनिल और मुकेश त्यागी ने ट्रैक्टर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लडकी को ट्रैक्टर से खींचकर गोलियां मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रामविलास और चालक भूप सिंह जाटव गंभीर रूप से घायल हैं। रामविलास और गांव में ही उसके पास ही रहने वाले सिद्धार्थ त्यागी परिवार के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। चार दिसंबर को रामविलास ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मामला जौरा थाने में दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें