फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप: आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक जिले के मस्तूरा गांव में ये वारदात आठ जुलाई को हुई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बारी बारी से बलात्कार

बेलगढ़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गोकुल चंद ने बताया कि,"लड़की की शिकायत के मुताबिक वह अपने जानवरों को चराने के लिए गई थी जहां तीनों से उसकी मुलाकात हुई।"

उन्होंने लड़की की शिकायत के मुताबिक बताया कि," उन्होंने लड़की से कहा कि उसके जानवर दूर निकल गए हैं। वे लड़की को सुनसान जगह ले गए और बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया।"
विज्ञापन

चार दिन बाद केस दर्ज

वारदात की शिकायत लड़की ने चार दिन बाद दर्ज कराई क्योंकि वह और उसकी भाभी घर पर अकेले थे। जब उसके भाई और मां रिश्तेदार के घर से वापस लौट आए तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने कहा कि,"हमने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को तलाश जारी है। हम जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें