मध्यप्रदेश के एक शिक्षक ने गुरु शिष्य जैसे पावन रिश्ते को इस कदर कलंकित कर डाला कि आगे से कोई मां बाप शिक्षकों पर विश्वास करते हुए भी दस बार सोचेगा।
रीवा जिले के खौजा गांव में कार्यरत शिक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक दसवीं कक्षा की छात्रा की आगरू लूट ली। पुलिस ने बीती 31 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मुख्य आरोपी सरकारी शिक्षक चन्द्रकर तिवारी (35) उसके साथी दूधनाथ पांडे और सुरेश पांडे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
पूर्व में भी आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को मोबाइल देकर लुभाने का प्रयास किया। जब छात्रा के पिता को यह पता चला तो उन्होंने इससे मना कर दिया। पंवार पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अरुण सिंह बघेल ने बताया कि आरोपियों ने बीते 31 जुलाई की रात जिस समय छात्रा घर के बाहर खड़ी थी उसका अपहरण कर लिया।