फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: छोटे से गांव के शिक्षक ने खोजा क्षुद्र ग्रह, जांच के बाद करेंगे नामकरण

Sat, 21 Nov 2020 12:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, छोटे से गांव के शिक्षक ने अपने हुनर और ज्ञान से एक ग्रह की खोज कर डाली। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के छोटे से गांव मोठापुरा के रहने वाले विज्ञान के शिक्षक नरेंद्र कर्मा ने एक क्षुद्र यानी छोटा ग्रह खोजने का दावा किया है।

विज्ञापन


विज्ञान कर्मा सरकार की तरफ से आयोजित क्षुद्र ग्रह खोज कार्यक्रम में सिटीजन साइंटिस्ट के रूप में शामिल हुए। अभी इस ग्रह की जांच होगी इसके बाद कर्मा इसका नाम भी रख सकेंगे। नरेंद्र कर्मा एक साइंस क्लब के कॉर्डिनेटर भी हैं।


उन्होंने बताया कि उनका चयन नासा स्पेस एजेंसी के एस्टेरॉइड खोज कार्यक्रम में हुआ था जो इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कोलेबोरेशन के अंतर्गत होता है। वहां उन्होंने करीब 45 दिन का एस्टेरॉइड खोज का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद एस्ट्रोनॉमिका सॉफ्टवेयर पर काम करना भी सीखा।
विज्ञापन


नरेंद्र कर्मा पृथ्वी को उल्का पिंडों के खतरों से आगाह करने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है गुरुत्वाकर्षण के कारण उल्का पिंड पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाते हैं, इन पर नजर काफी महत्वपूर्ण है कभी ऐसे ही उल्का पिंड पृथ्वी के टकरा सकते हैं और महाविनाश को निमंत्रण दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें