फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंटी पॉलिटिक्स:  मोदी जी के भाग्य में गंगाजल, अखिलेश के भाग्य में टोंटी का जल: मिश्रा

Tue, 14 Dec 2021 04:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सपा प्रमुख अखिलेश मिश्रा पर हमला बोला है। मोदी की बनारस यात्रा पर अखिलेश के कमेंट पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब की आत्मा उनसे यह सब बुलवा रही है। 
 
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनारस यात्रा को लेकर कहा था कि उन्हें वहां लंबा रहना चाहिए। आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि "अब मोदी जी के भाग्य में गंगाजल है और अखिलेश जी के भाग्य में टोंटी का जल है। टोंटी तो फिर टोंटी होती है, अखिलेश भैया।" 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अखिलेश यादव जी नहीं बोल रहे, यह औरंगजेब की आत्मा बोल रही है, जिसने विध्वंस किया था। औरंगजेब की आत्मा अखिलेश जी में वास कर रही है। वह ही उनसे ऐसा बुलवा रही है। औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने परिवार और पिता को हाशिये पर डाल दिया था। कमोबेश अखिलेश ने भी यही किया है। पिता और परिवार को सत्ता के लिए हाशिये पर डाल दिया है।" दरअसल, प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे पर अखिलेश ने कहा, "एक महीना, दो महीना, तीन महीने वही रहें। बहुत अच्छी बात है। वह जगह रहने वाली है। आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में।" उनके इस कटाक्ष पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

टोंटी का क्या मामला है?
चुनाव हारने के बाद 2018 में अखिलेश को सरकारी आवास खाली करना पड़ा था। उनके कार्यकर्ताओं ने सरकारी पैसे से लगे फर्नीचर, बिजली फिटिंग्स, बाथरूम फिटिंग्स, टाइल्स तक उखाड़ दिए थे। ताकि कोई और उनका इस्तेमाल न कर सके। आवास में लगी नल की सभी टोंटियां तक निकाल ली गई थीं। यह जानकारी मीडिया में आई तो अखिलेश हाथ में नल की टोंटी लेकर पत्रकारों के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि ये टोटियां उन्होंने अपने पैसे से सरकारी आवास में लगवाई थीं। इसलिए उसे उखाड़ ले गए। इस पर उनकी खूब खिंचाई हुई थी। भाजपा ने तो टोंटी चोर तक कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें