मध्य प्रदेश के सियोनी जिले में जादू टोना करने के शक में चार ग्रामीणों को जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया। इतना ही नहीं उन्हें 2,500 रुपये का जुर्माना भी देना पड़ा। यह घटना मध्य प्रदेश के आदिवासी गांव सालेगढ़ की है। इस गांव में जादू टोना किए जाने के शक में पास के छिंदवाड़ा जिले के कुछ ग्रामीणों को बुलाया गया जो जादूगर कहा जाता है।
इन जादूगरों ने एक अनुष्ठान का आयोजन किया और उसी दौरान उन चार ग्रामीणों को यह सुनिश्चित करने के लिए पेसाब पिलाया कि आगे वे कभी जादू टोना ना कर सके। पुलिस के मुताबिक यह अनुष्ठान इसलिए किया गया क्योंकि पिछले 10 और 12 सितंबर को सांप के काटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी। छपरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि उन दोनों की मौत सांप के जहर से ही हुआ था।