फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Police Custody: भोपाल में कमला नगर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी लाइन अटैच

Sun, 15 May 2022 02:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने के हवालात में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने में आत्महत्या मामले में कमला नगर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने के हवालात में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम को सबरी नगर निवासी 25 वर्षीय गोलू उर्फ छोटू सारथी को पकड़ा था। उस पर उसकी भाभी ने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। गोलू ने हवालत में कंबल को फाड़कर फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए है। पुलिस ने हवालत में बंदियों पर नजर नहीं करने के मामले में पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बता दें थाने के सीसीटीवी में गोलू फांसी लगाने से पहले घुमते दिख रहे है। वह परेशान भी दिख रहा है। इसके बाद उसने हवालात में ही फांसी लगा ली। 

दो महीने पहले ही जेल से छूटा 

विज्ञापन

आरोपी गोलू के भाई की 8 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी भाभी के साथ रहता था। उस पर मारपीट और अड़ीबाजी के दो मुकदमें भी दर्ज है। दो महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें