फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Fri, 26 Aug 2022 09:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

विद्यालय की खस्ता हालत होने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं विद्यालय प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने पूर्व में इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी थी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
 
विज्ञापन
जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जनपद पंचायत के ग्राम डुंडी स्थित शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी है। यहां बने कमरों की छत और दीवारें पूरी तरह से जर्जर है, भवन कि छत और दीवारों में जगह-जगह दरारें नजर आ रही हैं। भवन कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उसके बाद भी जर्जर भवन की कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विद्यालय की ऐसी खस्ता हालत होने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं विद्यालय प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने पूर्व में इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी थी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

जर्जर भवन की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भवन पूरी तरह से खंडर हो चुका है। जो कि किसी  के लिए भी सुरक्षित नहीं है उसके बाद भी यहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें