फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझाइश के बाद अब सख्ती: वैक्सीन नहीं तो देवास में अस्पताल, मॉल, थिएटर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 17 Nov 2021 12:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेक्स, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में वैक्सीनेशन के लिए अब सख्ती की जा रही है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें नगर निगम में भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते निगमायुक्त। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। देवास नगर निगम ने भी आदेश जारी कर दिया है कि वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने आदेश जारी किए हैं। आम जन के साथ ही कर्मचारियों पर भी यह आदेश लागू होगा। 
विज्ञापन


निगमायुक्त चौहान ने बताया कि 17 नवंबर को वैक्सीनेशन का महाअभियान है। शहर और जिले के करीब 450 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम काम कर रही है जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग लिया जा रहा है। जो लोग टीकाकरण केंद्रों पर आने में असमर्थ हैं, उन्हें मोबाइल टीम घर जाकर वैक्सीन लगाएगी। 18 नवंबर से सरकारी कार्यालयों में उन्हें ही प्रवेश मिलेगा जिन अधिकारियों, कर्मचारियों ने दूसरा टीका लगवा लिया है। टीका नहीं लगवाने वाले नागरिकों को भी नगर निगम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दूसरा डोज नहीं लगवाने पर आगामी दिनों में अस्पताल, मॉल्स, थिएटर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वैवाहिक कार्यक्रमों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अब तक लगभग 16 लाख ने लगवाई वैक्सीन 
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने इस संबंध में बैठक लेकर बताया कि 17 नवंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान में जिले के 450 केंद्रों पर 75 हजार वैक्सीन डोज लगाए जाएंगे। जिले में 2 लाख 30 हजार व्यक्तियों को दूसरा डोज लगना बाकी है। सभी बीएमओ को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि टीम डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीनेशन भी करें। सभी अधिकारी लक्ष्य बनाएं और वैक्सीनेशन के लिए घर-घर जाएं एक मोबाइल टीम कम से कम 350 व्यक्तियों को वैक्सीनेट करें। देवास जिले में अभी तक 15 लाख 73 हजार 108 नागरिकों ने वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगवाए हैं। इनमें से 10 लाख 07 हजार 239 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला तथा 05 लाख 65 हजार 869 व्यक्तियों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें