फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: दमोह में आंधी का कहर; टीन शेड उड़कर दूसरी मंजिल की दीवार में जा घुसा, पेड़ टूटकर बाइक पर गिरा

Sun, 28 May 2023 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में रविवार को इतनी तेज आंधी चली कि कहीं टीन शेड लोहे के एंगल के साथ हवा में उड़ कर दूसरी मंजिल से जा टकराए। वहीं एक जगह तो पेड़ टूटकर बाइक पर जा गिरा। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हवा में उड़ता लोहे के एंगल के साथ टीन शेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में नौतपा के पहले दिन से ही आंधी-तूफान का कहर देखने मिल रहा है। साथ ही तेज वर्षा के साथ ओले भी गिर रहे हैं। नौतपा के चौथे दिन रविवार को आंधी ने ऐसा कोहराम मचाया कि मानो कुछ मिनट के लिए शहर की रफ्तार थम गई हो। इतनी तेज आंधी चली कि दमोह में कहीं टीन शेड लोहे के एंगल के साथ हवा में उड़ते दिखे तो कहीं पेड़ टूटकर बाइक पर जा गिरे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन



तेज आंधी से टूट कर बाइक पर गिरा पेड़

दरअसल, रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे से आंधी चली। दमोह में एवरेस्ट लॉज के सामने फल की दुकानों के बाजू में बने कपड़े के शोरूम का एक टीन शेड उड़ गया। टीन शेड पास ही की दीवार में जाकर फंस गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अगर यह लोहे के एंगल वाला टीन शेड किसी को चोट पहुंचाते हुए हवा में उड़ता तो कई लोग घायल हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हटा ब्लॉक में भी आंधी ने अपना प्रकोप दिखाया। यहां इतनी तेज रफ्तार से आंधी चली कि एक पेड़ टूटकर बाइक पर जा गिरा, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें