फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, आदिवासी युवक को कथित तौर पर गोली मारकर फरार; मामला दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: सिंगरौली में भाजपा विधायक के बेटे ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी विधायक पुत्र विवेकानंद वैश्य और घायल आदिवासी सूर्य प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Singrauli Crime News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा विधायक के बेटे ने कथित तौर पर एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं, आरोपी हमलावर मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद घायल युवक को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आदिवासी युवक की शिकायत पर मोरवा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में टीम जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार की शाम छह बजे के करीब उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने कथित तौर पर एक आदिवासी युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली युवक के हाथ में लगी है, जिससे वह घायल हो गया।

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर चलाई गोली
बताया जा रहा है कि विधायक पुत्र का किसी से विवाद शुरू हुआ था। उस दौरान बीच-बचाव करने के लिए जिले के खैरवार निवासी सूर्य प्रकाश अपने एक साथी के साथ पहुंच गए। इसी बीच कहासुनी के दौरान विवेकानंद ने अपनी पिस्तौल से सूर्य प्रकाश के ऊपर गोली चला दी। इससे सूर्य प्रकाश के एक हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। फिर आनन-फानन में घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया। एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी कर चुका है इस तरह की वारदात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक साल पहले यानी 21 जुलाई 2022 को भी वन विभाग के चेक पोस्ट पर वनकर्मियों के साथ भाजपा विधायक के बेटे ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की थी। उस दौरान उसने बंदूक से फायरिंग भी की थी। हालांकि गनीमत रही कि बंदूक की गोली वनकर्मी के पैर को छूते हुए निकल गई थी।

कांग्रेस नेता अरविंद सिंह चंदेल

विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि विधायक के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मारी है। यह कोई पहली दफा नहीं है, जब विधायक का बेटे ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इसके पहले भी वह इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें