सीहोर: इंसाफ के लिए सड़क पर बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर में एक महिला ने सड़क पर बैठकर प्रशासन से इंसाफ मांगा। महिला ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन एसडीएम के सुनवाई न करने के बाद महिला ने कलेक्टर से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की।
मामला सीहोर जिले के दुल्हाबादशाह का है। जहां एक सीता नाम की महिला को इंसाफ के लिए घर के सामने सड़क पर अपने बच्चों के साथ बैठना पड़ा। जानकारी के अनुसार महिला रिसोट चौराहे में किराये के मकान में रहकर जीवन यापन करती है। ससुराल पक्ष के पास दुल्हाबादशाह के पुल के पास एक पट्टे वाला मकान है, जिसमें महिला का भी हिस्सा है। लेकिन महिला के जेठ ने इसकी आधे से ज्याद जमीन बेचकर पैसे खुद रख लिए। महिला सीताबाई का आरोप है कि उसके जेठ-जेठानी ने उसके हिस्से के मकान पर कब्जा कर लिया है और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। घटना का विरोध करने पर जेठ-जेठानी द्वारा मारपीट की गयी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसडीएम से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की, जिसके बाद महिला की शिकायत दर्ज की गई।