फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सिंगरौली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने कई बसों में लगाई आग; मौके पर तनाव

Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली जिले में शुक्रवार को एक ट्रक से टक्कर लगने पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ा कदम उठाते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
बसों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें 6 ट्रक और 3 बसें शामिल है। जिस हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी वह कोयला लेकर जा रहा था। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के पास हुआ। यहां कोयले से लोड एक हाईवे वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। खाई में गिरने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने स्टाफ बस सहित कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही की स्टाफ बस में सवार लोग समय रहते उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, बवाल और आगजनी की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें