फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत, दो को बचाया

Sat, 28 Jun 2025 02:50 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में मछली पकड़ने गए तीन बच्चे तालाब में डूब गए। दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि सात वर्षीय अंशु साकेत की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में बारिश के मौसम में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चे शुक्रवार को पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह दुखद हादसा जयंत चौकी अंतर्गत जैतपुर श्मशान घाट के पास स्थित एक नाले में हुई। जैतपुर निवासी तीन बच्चे रवि साकेत (पिता राजेंद्र साकेत), रोहित साकेत (पिता सुरेंद्र साकेत) और अंशु साकेत (पिता बृजेंद्र साकेत) मछली पकड़ने के दौरान पानी के तेज बहाव में नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रवि और रोहित साकेत को बाहर निकाल लिया, लेकिन अंशु पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अंशु की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें:  झील और झरनों के 50 मीटर दूर से होंगे दीदार, तेंदूखेड़ा एसडीएम ने क्यों जारी किया यह आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन में जेसीबी मशीन से झाड़ियों की सफाई की गई और पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 4 बजे अंशु का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सात वर्षीय मासूम अंशु की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें: बाघ के मूवमेंट से दहशत में लोग, दस दिन में दोबरा से दिखाई दिया, वन विभाग ने किया अलर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें