यहां हवा में मौत मंडरा रही है, आंखों से राख के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है, राख और धुएं से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, यह हाल है जिले में स्थापित NTPC विध्यांचल के इलाके का। यहां NTPC की राख ने लोगों की जिंदगी में आफत बनकर बरस रही है। इस वजह से पावर प्लांट से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्लांट से उड़ने वाले राखड़ से शहरवासी हलाकान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी पर्यावरण विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें- इंदौर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बनेगा डायनासोर नेशनल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
टीबी, गंभीर त्वचा रोग और सांस की तकलीफ से पीड़ित लोग
डैम के आसपास के स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दस वर्षों में थर्मल पावर प्लांट के आसपास के इलाके में राख और कोयले के धुएं के प्रदूषण के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, इन इलाकों के कई लोग आज भी कैंसर, टीबी, गंभीर त्वचा रोग और सांस की तकलीफ से पीड़ित हैं। किसी भी समय आप पावर प्लांट के आसपास के इलाके में काले धुंए और उड़ती राख को आसमान में देख सकते हैं। हल्की हवा भी स्थिति को और खराब कर देती है।