फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मेडिकल स्टोर के गोदाम में मिला नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा, सिंगरौली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Thu, 29 Oct 2026 07:10 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली पुलिस ने बरगवां थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 1,318 कोडीनयुक्त कफ सिरप, 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल और मोटरसाइकिल जब्त की। कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए।

 

विज्ञापन
नशीली दवाऐ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरगवां थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध भंडारण एवं परिवहन का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 1,318 कोडीनयुक्त कफ सिरप, 52,560 नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन तथा डीआईजी रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं अन्य नशीली दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने स्टार मेडिकल स्टोर के सामने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम तक पहुंची, जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुकसेन बैस, पिता रूप प्रसाद बैस, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सेमुआर, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली तथा नीतेश कुमार बैस, पिता शारदा प्रसाद बैस, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सेमुआर, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पढे़ं:  एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

लाखों रुपये की नशीली दवाएं जब्त
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल से संबंधित कार्रवाई में APCORES कफ सिरप की 238 शीशियां तथा बोलेरो वाहन से 1,080 शीशियां बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त गोदाम से बड़ी मात्रा में अन्य नशीली दवाएं जब्त की गईं।

अवैध सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस मामले में नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला, उनके स्रोत, परिवहन तथा संभावित खरीदारों के संबंध में जांच कर रही है। अभियान के तहत नशीले पदार्थों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देकर इस अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन


इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें