फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी खदान धंसने से दो नाबालिग सहित तीन की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

Sun, 25 Jan 2026 05:57 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में सफेद मिट्टी (छूही) की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुईं। हादसा मिट्टी खुदाई के दौरान हुआ। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सिंगरौली में मिट्टी खदान में दबने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं घायल हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब गांव की पांच महिलाएं सफेद मिट्टी लाने के लिए मिट्टी की खदान में गई हुई थीं। यहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई और उसी में महिलाएं दब गईं। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई ,तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला। इनमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कन्या विवाह के मंच पर नसीहत पड़ गई भारी, ये क्या बोल गए सांसद जनार्दन मिश्रा

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी इलाके में हुआ है। खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सफेद मिट्टी जिसे इलाके में छूही कहा जाता उसे निकालने के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस को आशंका है कि खदान में कुछ और लोग भी हो सकते हैं। प्रशासन ने इसके लिए रेस्क्यू अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा ने बताया कि छुही खदान धंसने से प्रीति सिंह पिता मान सिंह उम्र 10 वर्ष , बसंती उम्र 16 वर्ष व फूलमती यादव उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घायलों में कौसल्या सिंह उम्र 50 वर्ष व सकमुनि सिंह उम्र 45 वर्ष महिलाएं शामिल है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती कराया गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें