फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली में विकास के दावे फेल: मरीज के लिए खाट बनी एंबुलेंस!, डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे परिजन

Sun, 15 Nov 2026 05:12 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सीधी जिले के नया टोला बेलवानी गांव में पुलिया और सड़क नहीं होने से बीमार व्यक्ति को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया गया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मरीज को सड़क तक पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक पुलिया निर्माण डीएमएफ में शामिल है, लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिली है। 
विज्ञापन
खाट पर ले जाते हुए मरीज को परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में विकास के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र की सरई तहसील अंतर्गत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत नया टोला बेलवानी में पुलिया नहीं होने के कारण एक बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने से परिजनों ने खाट को ही एंबुलेंस बना लिया और मरीज को उस पर लिटाकर नाला पार कराया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने खाट को कंधों पर उठाकर पानी के बीच से रास्ता तय किया। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर मरीज को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए सीधी ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय स्कूटी पर अगवा कर तलघर में ले गए दो युवक
विज्ञापन


करीब 100 की आबादी, सड़क-पुलिया के अभाव में परेशानी
करीब एक सैकड़ा आबादी वाले बेलवानी गांव में सड़क और पुलिया का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव गांव की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनकी परेशानियां सुनने और समाधान करने के लिए कोई जिम्मेदार गांव तक नहीं पहुंचता। हालात ऐसे हैं कि बीमारी और आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन


डीएमएफ में शामिल निर्माण, अब तक नहीं मिली स्वीकृति
प्रभारी सीईओ देवसर सूरज मिश्रा ने बताया कि गांव की समस्या वास्तविक है। पुलिया निर्माण का कार्य डीएमएफ में शामिल है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। निर्माण पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च आने का अनुमान है। विधायक की ओर से भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। फंड उपलब्ध होने पर पुलिया निर्माण कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें