मोबाइल पर लगाया उसके लापता होने का स्टेटस
सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके लापता होने का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा लिया और उसके गुमशुदा होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस जांच में पति का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बता दें कि कसर निवासी जहरुदीन अंसारी ने दो शादियां की थीं और पहली पत्नी शमीना को उसने बैढन में किराए से कमरा लिया था और शमीना लगातार जहरूद्दीन पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था और पूरी योजना बना ली।
ये भी पढ़ें-
मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हमलावर, बुजुर्ग व उसके भाई के साथ की मारपीट
आरोपी पति जहरूद्दीन 17 मार्च को बाइक से शमीना से मिलने गया और बाइक पर उसे बैठाकर पिड़रवाह चित्तरवई जंगल ले गया, साथ में बैठकर नमकीन बिस्कुट खाया। संबंध भी बनाए और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वहां से लौटकर उसने अपने मोबाइल पर अपनी पत्नी शमीना के लापता होने का स्टेटस लगाया।
शमीना का शव मिलने के बाद वहां मिले अस्पताल की पर्ची पर लिखे शमीना के नाम और अन्य दस्तावेज से पुलिस ने पहचान की। मोबाइल सर्विलेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता लगाया। फिर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।