फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा जेल से भागे आतंकी महाराष्ट्र में घुसे!

Tue, 01 Oct 2013 06:42 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला जेल से सिमी के छह खतरनाक आतंकवादियों सहित 7 कैदी दीवार तोड़कर फरार हो गए हैं। इनमें सिमी का सरगना मुंबई का अबु फैजल शामिल है।
विज्ञापन


ये आतंकवादी तीन मोटरसाइकलें और रायफलें लेकर फरार हो गए थे। ये तीनों मोटरसाइकिलें बुरहानपुर से हरसूद मार्ग पर पाई गई हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी छह आतंकवादी महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। महाराष्ट्र की पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

फरार आतंकवादियों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

इन पर खंडवा में तीन वर्ष पूर्व एटीएस जवान सहित तीन लोगो की दिनदहाड़े हत्या सहित अनेक गंभीर आरोप है।

अबु फैजल पर भोपाल की मणप्पुरम गोल्ड डकैती के भी आरोप है। अबुफैजल जावरा बैंक डकैती में भी शामिल रहा है। वह मुंबई का है, इसलिए महाराष्ट्र में घुसने का अनुमान है।

फरार आतंकवादी बाथरूम की दीवार तोड़कर सुबह साढ़े तीन बजे फरार हुए हैं। जेल से भागते हुए उन्होंने दो पुलिस जवानो को अपना निशाना बनाया। उन पर चाकुओं से गंभीर वार कर घायल कर दिया और उनकी रायफल और मोटरसाईकल भी ले भागे।
विज्ञापन


जेल में बंद सिमी के सात आतंकियों सहित 8 कैदी बाथरूम की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर आए और फिर करीब पंद्रह फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल हुए।

फरार कैदियों में अबु फैज़ल पिता इमरान के अलावा करेली (नरसिंहपुर) का एजाजुद्दीन पिता अजीजुद्दीन, खंडवा के अमजद पिता रमज़ान, असलम पिता अय्यूब, ज़ाकिर पिता बदउल हुसैन, महबूब गुड्डू पिता इस्माईल तथा आबिद मिर्ज़ा पिता बशीर बेग शामिल है।

सातवां फरार कैदी आबिद मिर्ज़ा को पकड़ लिया गया है। उस पर खंडवा के ही एक नर्सिंग होम में बम विस्फोट का आरोप है।

बाकी पर सिमी के आतंकी के बतौर हत्या, दंगा-फसाद भड़काने के संगीन आरोप हैं। इन्होने खंडवा में एक एटीएस जवान की दिन दहाड़े हत्या की थी।

फरार कैदियों ने जेल से करीब आधा किलोमीटर दूर मोटरसाईकल से गश्त कर रहे जवानो पर भी हमला बोल दिया और उन पर चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों जवानो को सर में तथा पीठ में चाकुओं के गहरे घाव हैं। एक फरार कैदी आबिद मिर्ज़ा के पकडे जाने की खबर है।

पुलिस के अनुसार इन आतंकवादियों का इतिहास रहा है कि उन्होंने पहले भी कांस्टेबल और पुलिस पार्टी पर कई बार हमला किया है।

इंदौर में हाई अलर्ट और चैकिंग की जा रही है। रतलाम में भी सिमी का बड़ा आधार रहा है। वहां भी खोजबीन की जा रही है। जेलमंत्री अंतरसिंह आर्य ने जांच के आदेश दिए हैं।

गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि सिमी के आतंकवादियों का खुलेआम घूमना उचित नहीं है। जो लापरवाही हुई है, चूक हुई है उस पर कार्रवाई हुई है। जो पकड़ा गया है उससे भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।

उधर, केंद्र सरकार ने जबलपुर जेल को अलर्ट किया है कि इंडियन मुजाहिदीन अपने साथियों को छुड़ाने की कोशिश कर सकते हैं।

कांग्रेस ने उमाशंकर गुप्ता के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं राज्यपाल ने इस बारे में एक पत्र मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को लिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें