फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सोन नदी में नहाने गए एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत, घर ही नहीं, गांव में भी पसरा मातम

Sat, 14 Jun 2025 11:21 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के बघोर गांव में सोन नदी में नहाते वक्त दो मासूम बच्चे डूब गए। रोजाना की तहर बच्चे नहाने गए थे, इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ढेकऊ घाट पर सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के दर्जनों बच्चे रोज की तरह सुबह 9 बजे के आसपास नहाने के लिए घाट पहुंचे थे। नहाते-नहाते दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहली बार ट्रेन में बैठा, विमान ने मारा, अंतिम विदाई में माता-पिता बेसुध, हर कोई रोया; तस्वीरें

साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब तक गांव वाले वहां पहुंचते, तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और परिजन तुरंत सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रामभूषण पटेल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिहावल पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों मृत बच्चों का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बालाघाट के जंगल में तीन महिलाओं समेत चार नक्सली ढेर, ग्रेनेड लॉन्चर समेत अन्य हथियार बरामद

इनकी हुई मौत
हादसे में  गणेश विश्वकर्मा, पिता रामचंद्र विश्वकर्मा (8), अल्का विश्वकर्मा, पिता सुरेश विश्वकर्मा (9) के रूप में हुई है। दोनों बघोर ग्राम पंचायत के निवासी थे और एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें