फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी जिले में फिर आदिवासी पर अत्याचार, पुराने विवाद में की गई बेरहमी से मारपीट

Sat, 09 Nov 2024 11:03 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
विज्ञापन
सीधी में आदिवासी युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सीधी जिले में अपराधी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सीधी जिले के जमोड़ी थाना का यह मामला बताया गया है जहां इसके ट्रेडर्स के मालिक ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन




प्रदीप कुमार सिंह गोंड़ ने बताया कि 7 नवबर को शाम करीब 4:30 बजे मैं बिहारी जायसवाल के दुकान में सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान बिहारी जायसवाल का छोटा लड़का सोनू जायसवाल सामान लेने के बारे में बात ही कर रहा था कि उसी समय उसका बड़ा लड़का भूपेन्द्र आया और पुराने मामले को लेकर मुझे गाली-गलौज करने लगा। साथ ही लाठी-डंडे सहित लात से मारपीट की। हल्ला करने के बाद कुछ लोग आए इसके बाद बचाव हुआ है। शनिवार के दिन वीडियो वायरल हो रहा है। घायल ने बताया की मेरे शरीर में कई चोटें आई हैं। इस मामले में भूपेन्द्र जायसवाल जान से खत्म करने की धमकी भी दे रहा है। इसकी शिकायत के लिए मैंने 8 नवंबर को जमोड़ी थाने में आवेदन दिया है।

इस संबंध में नगर निरीक्षक जमोड़ी विशाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो गया है। जिस मामले में शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिजन एक्ट सहित अन्य धारााएं लगा दी गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें