फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: तेज रफ्तार का कहर, 50 फीट खाई में गिरी कार में विस्फोट के बाद लगी आग, तीन घायल

Mon, 17 Mar 2025 01:54 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज के कोदौरा घाटी में रविवार देर रात एक तेज़ रफ्तार महिंद्रा XUV 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे विस्फोट होकर आग लग गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की मांग तेज़ हो गई है। 
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर रात करीब 2:30 बजे सीधी-मऊगंज मार्ग पर कोदौरा घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित महिंद्रा XUV (वाहन क्र. MP17278136) 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लसूड़िया के टेंट गोदाम में लगी आग, तीन घंटे भभकती रही लपटें, दो किमी दूर से दिख रहा था धुआं

घायलों की पहचान आसू सिंह – निवासी बहेराडाबर, शिवेंद्र सिंह – निवासी पुरानी मऊ, मऊगंज, स्वदीप सिंह – निवासी पुरानी मऊ, मऊगंज के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार सीधी से मऊगंज की ओर जा रही थी। वाहन तेज गति से था और अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। गिरते ही उसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ और कार आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जूस के पैसे मांगे तो दिखाने लगा रंगदारी, साथियों को बुलाकर दुकानदार के परिवार पर किया जानलेवा हमला

कोदौरा घाटी: हादसों का ‘डेथ स्पॉट’
कोदौरा घाटी पहले भी कई बड़े सड़क हादसों का गवाह बन चुकी है। यहां के घुमावदार मोड़, खराब रोशनी और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों के कारण यह मार्ग बेहद खतरनाक हो चुका है। बीते कुछ वर्षों में कई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने हादसे पर रोष जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर गार्डरेल, चेतावनी संकेतक और उचित रोशनी की व्यवस्था की जाए। सड़क सुरक्षा के अभाव के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

 

हादसे के बाद कार की हालत

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें