फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: कुत्ते ने मृत नवजात को मुंह में दबाकर घसीटा, इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 12 Mar 2025 08:13 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मृत नवजात को कुत्ता मुंह में दबाकर घसीटता रहा। ऐसे में इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जयस्तंभ चौराहे के पास कबाड़ी मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक कुत्ते को मुंह में मृत नवजात शिशु को दबाए भागते देखा। यह दृश्य देख लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत कुत्ते को घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते से नवजात के शव को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि नवजात पहले से ही मृत था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शव को कहीं फेंका गया था, जहां से कुत्ते ने उसे घसीट लिया।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर यह पता लगाया जाए कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि हाल ही में किसी महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया था या नहीं।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला किसी अवैध गर्भपात या नवजात की हत्या से तो जुड़ा नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वे आगे आकर मदद करें।
विज्ञापन


यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें