फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: कच्चे घर की दीवार गिरने से महिला की हुई मौत, झाड़ू लगा रही थी तभी आई चपेट में

Sun, 22 Sep 2024 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में एक महिला फातिमा बानो अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी इस समय कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरैला में रविवार के दिन कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिहावल पुलिस को दी। सिहावल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन




दरअसल पूरा मामला रविवार की सुबह का है, जहां रविवार के दिन महिला फातिमा बानो अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी इस समय कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही पति गुलसेर मोहम्मद मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाने लगे, लेकिन जब तक मिट्टी को हटा पाए तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। पति गुलशन मोहम्मद ने बताया है कि मैं अपने पक्के घर में था। वह रोज की भांति अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। इस समय अचानक कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी जहां दबने से उसकी मौत हो गई है। इसके बाद मैने सिहावल चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा को जानकारी दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिहावल शेषमणि मिश्रा ने बताया कि महिला का नाम फातिमा बानो है जिसकी उम्र 32 साल है। वह अपने घर पर कोई काम कर रही थी तभी दीवार गिर गई और दबने से उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए हम महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें