हॉस्टल की दीवार लिखा डराने वाले संदेश।
- फोटो : अमर उजाला
सीधी जिले के एक छात्रावास में छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शहर के एक हॉस्टल में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा का शव खिड़की से लटकता देखा गया। घटना रविवार समय शाम के 4:00 के आसपास घटित हुई।
मृतका कल्पना जायसवाल पिता राम कृपाल जायसवाल निवासी ग्राम पैगम्मा थाना बहरी जो सीधी जिले के शहर में स्थित मैथिली बालिका छात्रावास क्रमांक एक में अपने पांच अन्य सहेलियों के साथ रहती थी। वह कक्षा ग्यारहवीं में एग्रीकल्चर विषय से अध्ययनरत थी। घटना के समय रविवार होने की वजह से उसकी दो अन्य सहेलियां छुट्टी में घर गई हुई थीं। दो बाजार गई हुई थीं। जब सहेलियां बाजार से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। साथ ही बगल की दीवार में लिखा था 'सब मरोगे'। छात्रा का शव दुपट्टे से लटकता हुआ खिड़की से महज 4:30 फीट में मिला। उसके शरीर का आधे से अधिक भाग जमीन पर था।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के गुना में लगी भीषण आग, कपड़ा कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका
मृतका के साथ में रह रही संतोषी सेन एवं हॉस्टल इंचार्ज अमृता सिंह ने बताया कि मृतका का किसी से कोई बात विवाद नहीं था। वह शांत प्रवृत्ति की छात्रा थी। वहीं दूसरी ओर बाबा पुरुषोत्तम जायसवाल ने बताया कि जिस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में मृतका का शव मिला है, ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता यह हत्या है या आत्महत्या। मामले को लेकर के कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि प्रथम दृश्य यह आत्महत्या का मामला लगता है। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।