फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सरपंच पति ने इमारती लकड़ी के पांच पेड़ काटे, कलेक्टर के पास पहुंची शिकायत; जानें मामला

Tue, 03 Dec 2024 06:26 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi News: सरपंच शोभा यादव की पति रावेंद्र यादव ने दबंगई दिखाते हुए गांव में स्थित पांच इमारती लकड़ी को काटकर अपने घर में रख लिया। फिर क्या था मामले ने तूल पकड़ लिया। पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची है। 
विज्ञापन
पेड़ काटते दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के अंतर्गत ग्राम चौपाल कोठार में सरपंच शोभा यादव की पति रावेंद्र यादव ने दबंगई दिखाते हुए गांव में स्थित पांच इमारती लकड़ी को काटकर अपने घर में रख लिया। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है, जिसके बाद इसकी शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी को भी शिकायती पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला सीधी जिले के चौपाल कोठार का है। जहां बीते महीने 24 अक्तूबर को सरपंच के पति रावेंद्र यादव ने पांच बड़े मोटे पेड़ को काटकर धराशाई कर दिया। इसके बाद उन लकड़ियों को उठाकर अपने घर में ले जाकर रख दिया। लकड़ी काटने की सूचना किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों को नहीं दी गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत है जिला कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी से की और थाना प्रभारी जमोड़ी विशाल शर्मा से की है।

रविंद्र यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है की चौपाल कोठार के खसरा नंबर 278 में 1.5 हेक्टेयर की भूमि पर छात्रावास की बाउंड्री बाल का होना प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद उसे समतल करने के लिए हमने ग्राम पंचायत से परमिशन लेकर पेड़ को काट दिया और उसे सुरक्षित स्थान पर रख दिया है, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा द्वेष भावना से इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी ने इसकी शिकायत के बाद पटवारी और निर्देशित कर दिया है और जांच के लिए पत्र लिखा है। साथी उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से राजस्व की भूमि पर तहसीलदार या सक्षम अधिकारी के पास आवेदन जाना चाहिए, उसके बाद ही पेड़ को काटना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें