फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अब खुले मैदान में नहीं…मुक्तिधाम में सम्मान से होगा मृतकों का अंतिम संस्कार, 12 साल बाद सुलझा विवाद

Tue, 03 Dec 2024 05:58 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: भूमि दान करने वाले साहू परिवार ने बताया यह भूमि पैतृक है, जो छह लोगों नाम पर थी। सभी ने एक राय होकर जनहित में मुक्तिधाम के लिए भूमि का दान किया है। उसकी कीमत लाखों में है, लेकिन जनहित के लिए पैसा कोई महत्व नहीं रखता।
विज्ञापन
जमीन देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेंदूखेड़ा नगर में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर चल रहा विवाद 12 साल बाद सुलझ गया, क्योंकि निजी भूमि होने के कारण यहां निर्माण रुका था। मध्यस्ता के बाद सोमवार की भूमि मालिक ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और लाखों रुपए कीमत की अपनी एक एकड़ जमीन का दान पत्र लिख दिया। जिसके बाद पाठघाट के समीप मुक्तिधाम निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा नगर जनसंख्या बीस हजार से ऊपर पहुंच गई है और पूरे नगर में मृतक लोगों के अंतिम संस्कार के लिए केवल एक मुक्तिधाम वार्ड नो में बना हुआ है। दूसरा मुक्तिधाम पठाघाट पर निर्माण होना था। 12 वर्ष पूर्व नगर परिषद ने मंजूरी ली थी, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन निजी जगह होने के चलते रोक लगा दी गई थी। उसके बाद वार्ड एक से लेकर सात तक के लोग खुले मैदान में अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार करने मजबूर थे। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी।

भूमि के विवाद का निराकरण करने के लिए नगर परिषद प्रयास कर रही थी जो इतने साल बाद पूरा हुआ। भूमि स्वामी साहू परिवार ने खुद लोगों की समस्याओ को देखते हुये नगर परिषद को शांतिधाम निर्माण के लिए उस जमीन का दान पत्र सोमवार को नगर परिषद के समक्ष दे दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव ने समस्त पार्षदो की मौजूदगी में भूमि स्वामियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। क्योंकि उन्होंने जनहित कार्य के लिए लाखो की भूमि दान की है।
विज्ञापन


ऐसे सुलझा मामला
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा केवट के कार्यकल में मुक्तिधाम का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन बाद में उस पर आपत्ति लग गई थी। उसके बाद सुनीता सिंघई का कार्यकाल निकल गया। प्रशासनिक व्यवस्था में भी निजी भूमि मालिक और नगर परिषद का विवाद खत्म नहीं हुआ, वर्तमान लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन ने भूमि स्वामी से चर्चा की जनहित में होने बाले मुक्तिधाम निर्माण ने लोगों की भलाई की बात ज़ब भूमि स्वामी के समक्ष रखी तो उन्होंने अपनी जमीन से 15 लाख रुपए कीमत की एक एकड़ जमीन नगर परिषद को दान देना मंजूर कर लिया। सोमवार को भूमि मालिक सुनील साहू संदीप ने नगर परिषद पहुंचकर शांतिधाम निर्माण के लिए सहमति दी और दान पत्र सौंप दिया। नगर परिषद शीघ्र उस जगह पर शांतिधाम का निर्माण कार्य शुरू करेगी। भूमि सीमांकन पूर्व मे हो चूका था।

नगरवासियों ने की सराहना
जिस साहू परिवार ने अपनी भूमि का शांतिधाम निर्माण के लिए दान किया है। उनके पास पूर्व में मालगुजारी थी। आज भी वह मालगुजार ने नाम से जाने जाते है। जैसे ही नगर के लोगो को दानपत्र की जानकारी लगी उन्होंने साहू परिवार के इस नेक कार्य की जमकर सराहना की। नगर परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव ने कहा आज के समय में जहां दो फुट जमीन के लिए लोग आपस में विवाद करते हैं। वहीं पर एक एकड़ भूमि वह भी नदी से लगी दान देना सच में नेक कार्य है। साहू परिवार का यह दान जनहित में बहुमूल्य योगदान माना जाएगा।

भूमि दान करने वाले सुनील साहू ओर संदीप साहू ने बताया भूमि पैतृक है और परिवार के छह लोगो नाम पर थी। सभी ने एक राय होकर जनहित में मुक्तिधाम के लिए भूमि का दान किया है। वर्तमान 500 से 600 रुपया फुट में उसकी कीमत है, लेकिन जनहित के लिए पैसा कोई महत्व नहीं रखता। नगर परिषद सीएमओ प्रेमसिंह चौहान ने बताया सोमवार को मुक्तिधाम के लिए नगर के मालगुजार परिवार ने भूमि का दान पत्र दे दिया है। सेट पूर्व से लगा है उनमें सुधार कार्य करवाया जायेगा चारो ओर बाउंड्रीवाल ओर गेट लगवाया जायेगा सोमवार को ही परिषद ने कार्य निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें